गांधी परिवार को ईडी ने नोटीस भेजने पर महिला कांग्रेस आक्रमक

    Loading

    • नागपुर व चंद्रपुर में जिला महीला कांग्रेस का आंदोलन
    • आंदोलन के दौरान कई कांग्रेसी महीलाएं डिटेन 

    चंद्रपुर. अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को नैशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने नोटीस भेजने के पश्चात सोमवार को राहुल गांधी को ईडी कार्यालय में पुछताछ हेतु बुलाया गया. यह ईडी की व्देषपूर्ण राजनितिक के खिलाफ जिले में कांग्रेस महीला पदाधिकारीयों ने सोमवार को सडकों पर उतरकर नागपुर रोड स्थित मुख्य वनसंरक्षक कार्यालय समक्ष केंद्र सरकार के खिलाफ घोषणाबाजी करते हुवे आंदोलन किया. तत्पश्चात नागपुर में कांग्रेस के पदाधिकारीयों ने ईडी कार्यालय के सामने आंदोलन किया गया. 

    महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के निर्देश पर चंद्रपुर जिले के पालकमंत्री विजय वडेट्टीवार, उर्जामंत्री नितीन राऊत, विधायक अभीजित वंजारी, राजु पारवे के मार्गदर्शन में ग्रामिण जिलाध्यक्ष प्रकाश देवतले तो महाराष्ट्र प्रदेश महीला कांग्रेस अध्यक्षा संध्या सव्वालाखे की सूचना पर चंद्रपुर जिला महीला कांग्रेस अध्यक्षा नम्रता आचार्य ठेमस्कर के नेतृत्व में आंदोलन किया गया. आंदेालन में चंद्रपुर जिले की सैकडों महीलाए सहभागी हुवी थी. इस समय महीलाओं ने जब_जब मोदी डरता है, ईडी व पुलिस को आगे करते है इस तरह की जोरदार घोषणाए दी गई.

    इस समय गिट्टी खदान पुलिस ने पालकमंत्री विजय वडेट्टीवार, उर्जामंत्री नितीन राऊत, विधायक अभीजीत वंजारी, राजु पारवे, ग्रामिण जिलाध्यक्ष प्रकाश देवतले, ग्रामिण महीला जिलाध्यक्ष नम्रता ठेमस्कर, सेवादल महीला जिलाध्यक्ष स्वाती त्रिवेदी, घुग्घुस शहर अध्यक्ष राजुरेड्डी, कामगार नेता सैयद अनवर, सुनिता धोटे, सेवादल महीला कांग्रेस की शहर अध्यक्षा लता बारापात्रे, राजुरा शहर जिलाध्यक्ष संध्या चांदेकर, बल्लारपुर शहर अध्यक्षा एड. मेघा भाले, तहसील अध्यक्षा अफसाना सैयद, सिंदेवाही तहसील अध्यक्षा सीमा सहारे, गोंडपिंपरी तहसील अध्यक्षा रेखा रामटेके, सावली नगराध्यक्षा लता लाकडे, सावली तहसिल अध्यक्षा उषा भोयर, ब्रम्हपुरी तहसील अध्यक्षा मंगला लोनबले, शहर अध्यक्ष योगिता आमले, ममता डुकरे, जिवती तहसील अध्यक्षा नंदा मुसने, मेहेक सययद, पुष्पा नक्षणे, सरस्वती कोवे, माधुरी ठाकरे, सरिता गौरकर, निधि चौधरी समेत अन्य को गिट्टी खदान पुलिस ने मुख्यालय ले जाकर डिटेन किया. आंदेालन में सैकडों कांग्रेस पुरूष व महीला कार्यकर्ता सहभागी हुवे थे.