महाराष्ट्र: क्लब हाउस ऐप चैट पर महिलाओं के बारे में अभद्र टिप्पणी मामले पर मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिफ्तार

    Loading

    मुंबई: सुल्ली डील्स और बुल्ली बाई ऐप के बाद अब ऑडियो चैट एप्लीकेशन क्लब हाउस ऐप (Club House App) को लेकर घमासान मचा हुआ है। इस ऐप पर महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले पर मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बताना चाहते हैं कि पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 

    ज्ञात हो कि मुंबई पुलिस ने एक बयान में कहा कि क्लब हाउस एप चैट में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक महिला की शिकायत के आधार पर मुंबई साइबर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों में आकाश, जेष्णव और यश पाराशर का समावेश है। 

    गौर हो कि मुंबई पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी आकाश को करनाल से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली है। इस मामले की शिकायत मिलते ही मुंबई पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 (ए), 295 (ए), 354 (ए), 354 (डी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया है।