PHOTO-ANI
PHOTO-ANI

    Loading

    नई दिल्ली: देश के अलग- अलग हिस्सों में मौसम (weather) में तेजी से बढ़लाव देखने को मिल  रहा है। पहाड़ों में बर्फ़बारी (snowfall) के कारण मैदानी इलाकों में तेजी से ठंड बढ़ी है। यही कारण है कि उत्तर भारत (North India) के कई राज्यों में ठंड बढ़ने लगी है। राजधानी दिल्ली में ठंड बढ़ी है। वहीं दक्षिण भारत (South India) के राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। इसी बीच महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में बिन मौसम बरसात होने की संभावना है।  

    मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) के प्रभाव में दक्षिण-पूर्व और उत्तरी केरल और कर्नाटक तट से सटे पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसी कारण से उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में दिन और रात के तापमान में गिरावट आ सकती है। 

    मौसम पूर्वानुमान एजेंसी के अनुसार महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बिन मौसम बारिश के अनुमान हैं। औरंगाबाद, धुले, नंदुरबार, नासिक, मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। 14 दिसंबर को मध्य महाराष्ट्र में बारिश देखने को मिलेगी।  सिलसिला दो से तीन दिन तक चलेगा।  

    सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 133 (मध्यम) श्रेणी में है। तस्वीरें लोधी रोड से हैं।

    मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 14 दिसंबर को राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक होने की संभवना है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट देखी गई है। कानपुर में तापमान में गिरावट से ठंड से बचने के लिए लोग आग तापते हुए दिखे। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा।