File Pic
File Pic

    Loading

    मुंबई: राज्य की सत्ता गंवाने के बाद महाविकास अघाड़ी में सब सही नहीं चल रहा है। गठबंधन में संख्या बल को देखते हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को दिया गया है, जिसके बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की इस पद पर नियुक्ति की गई। वहीं अब विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष पर पर शिवसेना ने अपना दावा कर दिया है। लेकिन सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस-राष्ट्रवादी पार्टी भी इस पद पर अपना दावा ठोकने की तैयारी में लगी हुई है। जिसके कारण गठबंधन में संघर्ष बढ़ गया है।

    अनिल परब को बनाना चाहती है उद्धव ठाकरे

    विधान परिषद में शिवसेना के 19 विधायक है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे विधान परिषद में अपने करीबी अनिल परब को नेता प्रतिपक्ष बनाना चाहते हैं, जिसको लेकर उन्होंने सहयोगी दलों की है। परब ठाकरे के बेहद करीबी नेताओं में से एक हैं, वह सरकार में परिवहन मंत्री का प्रभार संभाल चुके हैं। इसी के साथ परब पेशे से वकील होने के नाते उन्हें कानून का अच्छा ज्ञान भी है।

    राष्ट्रवादी खड़से का नाम किया तय

    राष्ट्रवादी कांग्रेस और कांग्रेस के विधान परिषद में क्रमशः 10-10 विधायक हैं। इसी के साथ दोनों दलों ने एक साथ चुनाव भी लड़ा हुआ है। इसी के मद्देनजर दोनों दल भी इस पद पर अपने दावे की तैयारी शुरू कर दी है। दोनों दलों के आकड़ो को मिला लें तो यह 20 हो जाता है, जो शिवसेना से एक विधायक ज्यादा है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो एनसीपी पूर्व भाजपा नेता एकनाथ खड़से को नेता बनाना चाहती है।

    उत्तर महाराष्ट्र से आने वाले खड़से को बेहद आक्रामक नेता के तौर पर जाना जाता है। वह 2009-2014 तक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद भी संभाल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने सत्ता में बैठी एनसीपी-कांग्रेस के नाक में दम कर दिया था। खड़से 2015 में मंत्री पद से हटाए जाने के लिए देवेंद्र फडणवीस को जिम्मेदार मानते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए एनसीपी उनको इस पद पर बैठना चाहती है, जिससे वह सरकार को बेहद आक्रामक तौर पर घेर सके।

    कांग्रेस को मिलना चाहिए यह पद

    विधानसभा में अजित पवार को नेता प्रतिपक्ष बनाने के बाद कांग्रेस विधान परिषद में यह पद चाहती है। उसका मानना है कि, गठबंधन के साथी होने के नाते जैसे विधानसभा में एनसीपी का विधायक बना उसी तर्ज पर ऊपरी सदन में उसके पास यह पद मिलना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष किसे बनाया जाए इसको लेकर कांग्रेस में चर्चा शुरू हो गई है। जिसमें सतेज पाटिल, मोहन कदम और राजेश राठोड का नाम चर्चा में हैं।