Maharashtra Corona

Loading

मुंबई. महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 850 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, चार मरीजों की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य की कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81,61,305 और मृतक संख्या 1,48,501 पर पहुंच गई है। यह जानकारी शनिवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने दी।

XBB.1.16 के 681 मामले, 5 मौतें

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 648 लोग कोरोना से उबरे हैं। इसी के साथ ही राज्य में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 80,06,680 हो गई है। वर्तमान में राज्य में 6,167 एक्टिव केस है। वहीं, राज्य में कोरोना से रिकवरी रेट 98.10% और मृत्यु दर 1.81% बना हुआ है। वर्तमान में COVID-19 का प्रमुख रूप ओमिक्रॉन XBB.1.16 है। राज्य में इस वैरिएंट के कुल 681 मामले इस पाए गए हैं। जबकि, 5 मौतें हुईं है।

गौरतलब है कि, शुक्रवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के 993 नए मामले सामने आए थे और पांच मरीजों की मौत हुई थी। वहीं, 1147 मरीज ठीक होकर घर लौटे थे।

इस साल अब तक 84 मौतें

उल्लेखनीय है कि एक जनवरी से अब तक महाराष्ट्र में कोरोना से 84 मौतें हुई हैं। इसमें से 72.62 फीसदी मृतक 60 साल से ऊपर के थे। मृत व्यक्तियों की कुल संख्या में से 81 प्रतिशत को सह-रुग्णता (पहले से कोई बीमारी) थी। जबकि 12 प्रतिशत को कोई सह-रुग्णता नहीं थी।

राज्य में आज 16,412 लोगों की कोरोना टेस्ट हुई। जिसमें 13,445 टेस्ट सरकारी प्रयोगशालाओं में हुई। जबकि, 2,799 टेस्ट निजी प्रयोगशालाओं में हुई। वहीं, 168 सेल्फ टेस्ट हुई।

एयरपोर्ट पर यात्रियों की स्क्रीनिंग

राज्य में अब तक 8,68,85,431 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 81,61,349 (09.39%) पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना की स्थिति को देखते हुए राज्य के मुंबई, पुणे और नागपुर हवाई अड्डों पर 24 दिसंबर 2022 से ही विदेश से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। सभी यात्रियों का थर्मली स्कैन किया जा रहा है और कोविड के लिए 2% रैंडम सैंपल लिए गए हैं।

मुंबई में 177 नए केस

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, मुंबई में पिछले 24 घंटे के भीतर 177 नए मामले सामने आए और दो लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ शहर में संक्रमितों की संख्या 1,161,764 हो गई है। जबकि, मृतक संख्या 19,760 पर पहुंच गई है। शहर में आज 264 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,140,609 हो गई है। फिलहाल शहर में 1,377 एक्टिव मरीज है। मुंबई के विभिन्न अस्पतालों में 116 कोरोना मरीज भर्ती हैं, इनमें से 18 ऑक्सीजन पर हैं।