corona
File Pic

Loading

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 993 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, पांच मरीजों की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य की कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81,60,455 और मृतक संख्या 1,48,497 पर पहुंच गई है। यह जानकारी शुक्रवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने दी।

XBB.1.16 के 681 मामले, 5 मौतें

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 1147 लोग कोरोना से उबरे हैं। इसी के साथ ही राज्य में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 80,06,032 हो गई है। वर्तमान में राज्य में 5,970 एक्टिव केस है। वहीं, राज्य में कोरोना से रिकवरी रेट 98.11% और मृत्यु दर 1.81% बना हुआ है। वर्तमान में COVID-19 का प्रमुख रूप ओमिक्रॉन XBB.1.16 है। राज्य में इस वैरिएंट के कुल 681 मामले इस पाए गए हैं। जबकि, 5 मौतें हुईं है।

गौरतलब है कि, गुरुवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के 1113 नए मामले सामने आए थे और तेन मरीजों की मौत हुई थी। वहीं, 1083 मरीज ठीक होकर घर लौटे थे।

इस साल अब तक 80 मौतें

उल्लेखनीय है कि एक जनवरी से अब तक महाराष्ट्र में कोरोना से 80 मौतें हुई हैं। इसमें से 72.5 फीसदी मृतक 60 साल से ऊपर के थे। मृत व्यक्तियों की कुल संख्या में से 81 प्रतिशत को सह-रुग्णता (पहले से कोई बीमारी) थी। जबकि 11 प्रतिशत को कोई सह-रुग्णता नहीं थी।

राज्य में आज 18,118 लोगों की कोरोना टेस्ट हुई। जिसमें 14,877 टेस्ट सरकारी प्रयोगशालाओं में हुई। जबकि, 2,949 टेस्ट निजी प्रयोगशालाओं में हुई। वहीं, 292 सेल्फ टेस्ट हुई।

एयरपोर्ट पर यात्रियों की स्क्रीनिंग

राज्य में अब तक 8,68,16,941 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 81,57,293 (09.40%) पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना की स्थिति को देखते हुए राज्य के मुंबई, पुणे और नागपुर हवाई अड्डों पर 24 दिसंबर 2022 से ही विदेश से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। सभी यात्रियों का थर्मली स्कैन किया जा रहा है और कोविड के लिए 2% रैंडम सैंपल लिए गए हैं। राज्य के विभिन्न हवाई अड्डों पर अब तक 19,22,616 यात्री पहुंचे, जिनमें से 43,409 का RT-PCR टेस्ट किया गया, जिनमें से 91 सैंपल पॉजिटिव पाए गए, जिन्हें जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था।

अब तक 91 RT-PCR टेस्ट पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमें से 33 मुंबई से, 14 पुणे से, नवी मुंबई, वसई विरार, अमरावती, सांगली, औरंगाबाद, सतारा और नागपुर से क्रमशः एक-एक मरीज शामिल है। जबकि, गुजरात से 08, उत्तर प्रदेश के 05 मरीज है। वहीं, केरल, ओडिशा, और पश्चिम बंगाल से क्रमशः तीन-तीन मरीज है। इसके अलावा तमिलनाडु, राजस्थान, गोवा, असम, बिहार, तेलंगाना, हैदराबाद, चेन्नई, आंध्र प्रदेश पंजाब, नई दिल्ली और कर्नाटक से दो-दो मरीज है।