Maharashtra Corona

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Coronavirus) अब और तेजी से अपने पैर पसार रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 5,218 नए मामले सामने आए हैं। जबकि एक मरीज की मौत हो गई है। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 79,45,022 हो गई है। वहीं, मृतक संख्या 1,47,893 पर पहुंच गई है।

    4,989 लोग हुए ठीक

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 4,989 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। जिसके बाद इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77,77,480 हो गई है। इसी के साथ राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 24,867 हो गई है। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.83% और डेथ रेट 1.86% दर्ज किया गया।

    मुंबई में 2,479 नए केस, 1 की मौत

    मुंबई में पिछले 24 घंटे में 2,479 नए मामले सामने आए और 1 की मौत हुई है। इसी के साथ शहर में संक्रमितों की संख्या 1,101,862 और मृतक संख्या 19,589 हो गई है। शहर में आज 2,365 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,068,659 हो गई है। फिलहाल शहर में 13,614 एक्टिव मरीज है।