Photo: Rajesh Tope/ ANI Twitter
Photo: Rajesh Tope/ ANI Twitter

    Loading

    मुंबई : महाराष्ट्र (Maharahstra) के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे (Rajesh Tope) ने सोमवार को कहा कि, मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों सहित 6 जिलों में कोरोना की सकारात्मकता दर बढ़ रही है। यहां पॉज़िटिव रेट 3-8  तक है। मंत्री ने कहा, हमने इन जिलों में टेस्टिंग बढ़ाने का फैसला लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि, हम लोगों से मास्क पहनने और टीकाकरण प्राप्त करने की अपील करते हैं।  

    राज्य में 1036 कोरोना के नए मामले 

    उल्लेखनीय है कि, महाराष्ट्र में सोमवार 6 जून को 1,036 नए COVID-19 मामले दर्ज किए गए है। जिसके बाद सक्रिय मामलों की संख्या  बढ़कर 7,429 हो गई है। वहीँ, आज कोरोना से किसी की भी मौत नहीं हुई है। इस खतरनाक बीमारी से 374 मरीज मुक्त हुए है, जिससे यह संख्या 77,38,938 हो गई। राज्य में रिकवरी रेट 98.03 फीसदी है। राज्य में केस मृत्यु दर 1.87% है।

    देश में आज मिले कोविड-19 के 4,518 नए मामले

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में एक दिन में कोविड-19 के 4,518 नए मामले सामने आने से देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,31,81,335 हुई। वहीं, संक्रमण से नौ और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5,24,701 पर पहुंचा है।  देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 24,052 से बढ़कर 25,782 हुई है।