69 cases JN.1 variant of Covid reported in country till December 25
Representative Image

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस कमजोर पड़ रहा है और रिकवरी रेट में लगातार इजाफा हो रहा है। इस बीच राज्य में रविवार को भी कोरोना के ग्राफ में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 3,206 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 36 मरीजों की मौत हो गई है। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 65,44,325 और मृतकों की संख्या 1,38,870 हो गई है।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में 3,292 लोग इस खतरनाक बीमारी से ठीक हुए हैं। जिसके बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में अब तक कुल 63,64,027 लोग इस बीमारी से उबरे हैं। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.24 और डेथ रेट 2.12 प्रतिशत दर्ज किया गया।

    फिलहाल राज्य में 37,860 एक्टिव मामले हैं और इन सभी का इलाज चल रहा हैं। वहीं 2,61,072 होम क्वारंटाइन में है, जबकि 1,515 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।

    गौरतलब है कि शनिवार को राज्य में 3,276 मामले सामने आए थे और 58 संक्रमितों की मौत हुई थी। वहीं अच्छी बात यह रही कि 3,723 लोग इस खतरनाक बीमारी से ठीक होकर घर लौटे हैं। 

    मुंबई में मिले 479 नए मामले

    मुंबई में पिछले 24 घंटे में यहां 479 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 5 मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा 481 लोग कोरोना से ठीक हो गए। यहां आज रिकवरी रेट 97% दर्ज किया गया।

    मुंबई में अब तक कुल 7,41,240 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 16,084 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7,18,002 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में मुंबई में 4,667 एक्टिव केस है।

    मुंबई में आज 39,198 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। अब तक यहां 102,16,972 नमूनों की जांच की जा चुकी है।