Maharashtra Corona Updates : Corona in Mumbai, 28 percent more in the first six days of September than in the previous month
File Photo : PTI

    Loading

    मुंबई. देश में कोरोना महामारी रुकने का नाम नहीं ले रही है। यह जानलेवा बीमारी रोजाना हजारों लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। इस बीच महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 3 हजार 595 नए मामले सामने आए हैं और 45 मरीजों की मौत हो गई। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 65 लाख 11 हजार 525 और मृतकों की संख्या 1 लाख 38 हजार 322 हो गई है। यह जानकारी गुरुवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग ने दी।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में 3 हजार 240 लोगों ने इस खतरनाक बीमारी को मात दी है। राज्य में अब तक कुल 63 लाख 20 हजार 310 हो गई। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.06 और डेथ रेट 2.12 प्रतिशत दर्ज किया गया।

    वर्तमान में राज्य में 49 हजार 342 मरीजों का इलाज चल रहा हैं। वहीं 2 लाख 89 हजार 425 होम क्वारंटाइन में है, जबकि 1 हजार 908 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।

    गौरतलब है कि बुधवार को कोरोना के 3 हजार 783 नए मामले सामने आए थे। जबकि 56 संक्रमितों की मौत हो गई थी। हालांकि अच्छी बात यह रही कि 4 हजार 364 लोग इस बीमारी से ठीक हो गए थे।   

    मुंबई में मिले 446 नए मामले

    मुंबई में पिछले 24 घंटे में यहां 446 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 2 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा 431 लोग कोरोना से ठीक हो गए। यहां आज रिकवरी रेट 97% दर्ज किया गया।

    मुंबई में अब तक कुल 7 लाख 36 हजार 770 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 16 हजार 039 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7 लाख 13 हजार 605 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में मुंबई में 4 हजार 654 सक्रिय मरीज है और सभी का इलाज चल रहा है।

    मुंबई में आज 44 हजार 649 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। अब तक यहां 9,844,488 नमूनों की जांच की गई।