ठाणे (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे (Thane) जिले में कोरोना वायरस (Corona Virus) संक्रमण के 408 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 7,05,037 हो गयी है, जबकि पांच और मरीजों की मौत (Corona Deaths) होने से मृतकों की संख्या 11,812 पर पहुंच गयी है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि संक्रमण और मौत के ये मामले शुक्रवार को सामने आए। जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,62,691 हो गए हैं, जबकि मृतकों की संख्या 3,384 है।
वहीं देश में कोरोना के पिछले 24 घंटे के भीतर 1 लाख 27 हजार 952 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही 1,059 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि, देश में शुक्रवार को कोरोना के एक लाख 49 हजार 394 केस दर्ज हुए थे।
वहीं केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे के भीतर दो लाख 30 हजार 814 लोग इलाज के बाद ठीक हुए हैं। देश में कुल सक्रिय मामले बढ़कर 4,20,80,664 पहुंच गए हैं। साथ ही देश में कोविड सक्रिय मामलों की संख्या 13,31,648 हो गई है। जबकि इलाज कराकर 4,02,47,902 लोग रिकवर हुए हैं।