महाराष्ट्र में बढ़ रहा कोरोना का प्रकोप! 24 घंटे में मिले 536 नए मामले, एक भी मरीज की मौत नहीं; एक्टिव मरीज 2500 पार

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 536 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, एक भी मरीज़ की मृत्यु दर्ज़ नहीं की गई है। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की तादाद बढ़कर 78,84,865 हो गई है। वहीं, मृतक संख्या 1,47,858 पर पहुंच गई है।

    329 कोरोना मुक्त

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 329 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। जिसके बाद इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77,34,439 हो गई है। इसी के साथ राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2,569 हो गई है। राज्य में आज रिकवरी रेट 98.9% और डेथ रेट 1.87% दर्ज किया गया।

    मुंबई में 352 नए केस

    राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटे में 352 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,064,273 हो गई है। शहर में अब तक 16,566 लोगों की महामारी से मौत हुई हैं। शहर में आज 213 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,042,910 हो गई है। फिलहाल शहर में 1,797 एक्टिव मरीज है।