Maharashtra Corona

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 233 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, अच्छी बात यह है कि महामारी से किसी की मौत नहीं हुई है। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की तादाद बढ़कर 78,78,596 और मृतक संख्या 1,47,845 हो गई है। यह जानकारी गुरुवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग (Health Department of Maharashtra) ने दी।

    173 लोग संक्रमण मुक्त

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 173 लोग कोरोना से उबरे हैं। जिसके बाद इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77,29,642 हो गई है। फिलहाल राज्य में कुल एक्टिव 1109 मरीज है। यहां आज रिकवरी रेट 98.11% और डेथ रेट 1.87% दर्ज किया गया।

    मुंबई में 130 नए केस

    मुंबई में कोरोना संक्रमण के 130 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,060,317 हो गई है। शहर में अब तक 16,563 लोगों की महामारी से मौत हुई है। शहर में आज 90 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या 1,040,072 हो गई है। फिलहाल शहर में 682 एक्टिव मरीज है।