india corona
File Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 182 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, महामारी से एक की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की तादाद बढ़कर 78,78,175 और मृतक संख्या 1,47,846 हो गई है। यह जानकारी मंगलवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग (Health Department of Maharashtra) ने दी।

    170 लोग संक्रमण मुक्त

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 170 लोग कोरोना से उबरे हैं। जिसके बाद इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77,29,303 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक सांगली, जलगांव, नंदुरबार, लातूर, उस्मानाबाद, अकोला, अमरावती, यवतमाल, वर्धा, भंडारा गोंदिया जिलों में वर्तमान में कोई भी एक्टिव मरीज नहीं है। राज्य में कुल 1027 एक्टिव मरीज है। वहीं, यहां आज रिकवरी रेट 98.11% और डेथ रेट 1.87% दर्ज किया गया।

    मुंबई में 100 नए केस

    मुंबई में कोरोना संक्रमण के 100 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,060,070 हो गई है। शहर में अब तक 16,563 लोगों की महामारी से मौत हुई है। शहर में आज 102 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या 1,039,870 हो गई है। फिलहाल शहर में 637 एक्टिव मरीज है।