Things got better in Thane, Maharashtra, only seven new cases of corona surfaced, no death in last 24 hours
File Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस फिर तेजी से पैर पसार रहा है। शुक्रवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 4 हजार 154 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 44 रोगियों की मौत हो गई। जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 64 लाख 91 हजार 179 और मृतकों की संख्या 1 लाख 38 हजार 061 हो गई है।

    वहीं राज्य में पिछले 24 घंटे में 4 हजार 524 लोग इस खतरनाक बीमारी से उबरे हैं। जिसके बाद ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 62 लाख 99 हजार 760 हो गई। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.05 और डेथ रेट 2.12 प्रतिशत दर्ज किया गया।

    वर्तमान में राज्य में 49 हजार 812 एक्टिव केस हैं और सभी का इलाज चल रहा है। जबकि 2 लाख 96 हजार 579 होम क्वारंटाइन और 1 हजार 952 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।

    गौरतलब है कि गुरुवार को राज्य में कोरोना के 4 हजार 219 नए मामले सामने आए थे। जबकि 55 संक्रमितों की मौत हुई थी।

    मुंबई में 458 नए मामले, 6 की मौत

    मुंबई में शुक्रवार को 458 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 6 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा 334 लोग कोरोना से ठीक हो गए। यहां आज रिकवरी रेट 97% दर्ज किया गया।

    वहीं मुंबई में नए मामले आने के संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7 लाख 48 हजार 066 और मृतकों की कुल संख्या 16 हजार 010 हो गई है। मुंबई में अब तक कुल 7 लाख 25 हजार 581 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में मुंबई में 4 हजार 010 सक्रिय मरीज है और सभी का इलाज चल रहा है।