
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Corona Virus) पूरी तरह बेकाबू हो चूका है। पिछले 24 घंटे में वायरस से 132 लोगों की मौत हुई है, इसके बाद मरने वालों का आकड़ा 53,589 हो गया है। इस वर्ष एक दिन में वायरस से मरने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। वहीं राज्य में 28,699 नए मामले सामने आएं हैं। मंगलवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने इस बात की जानकारी दी।
स्वास्थ्य विभाग ने कहा, “राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 25,33,026 हैं, जिसमें पिछले एक दिन में 28,699 नए मामले आए हैं। वहीं 13,165 लोग ठीक होकर अपने घर जा गए हैं, जिनकी संख्या 22,47,495 हैं। राज्य में अभी 2,30,641 एक्टिव मामले हैं।”
Maharashtra reports 28,699 new #COVID19 cases, 13,165 recoveries, and 132 deaths in the last 24 hours
Total cases 25,33,026
Total recoveries 22,47,495
Death toll 53,589
Active cases 2,30,641 pic.twitter.com/jjVLgoVFfW— ANI (@ANI) March 23, 2021
नागपुर और पुणे में बिगड़ रहे हालात
राज्य के दो प्रमुख शहर नागपुर और पुणे में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। पुणे में जहां एक दिन में 5,722 मामले सामने आएं हैं, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 4,79,521 पहुंच गई है। वहीं 38 लोगों की मौत हुई है। जिले में अब तक 9,640 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 4,27,400 लोग ठीक हो चुके हैं। पुणे में एक्टिव मामलों की संख्या 42,650 हैं।
राज्य की उपराजधानी नागपुर में भी संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। मंगलवार को जिले में 3,095 नए मामले आए हैं। वहीं 33 लोगों की मौत हुई है। जीके बाद मरने वालों और संक्रमितो की संख्या क्रमशः 4697 और 1,99,771 हो गई है। जिले में 31,993 एक्टिव मामले हैं।