corona
Representative Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस कमजोर हो रहा है और रिकवरी रेट में लगातार इजाफा हो रहा है। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 2,432 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 32 मरीजों की मौत हो गई है। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 65,41,762 और मृतकों की संख्या 1,38,902 हो गई है।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में 2,895 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं। जिसके बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में अब तक कुल 63,62,248 लोग इस बीमारी से उबरे हैं। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.26 और डेथ रेट 2.12 प्रतिशत दर्ज किया गया।

    फिलहाल राज्य में 37,036 एक्टिव मामले हैं और इन सभी का इलाज चल रहा हैं। वहीं 2,57,144 होम क्वारंटाइन में है, जबकि 1,517 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।

    गौरतलब है कि रविवार को राज्य में 3,206 मामले सामने आए थे और 36 संक्रमितों की मौत हुई थी। वहीं अच्छी बात यह रही कि 3,292 लोग इस खतरनाक बीमारी से ठीक होकर घर लौटे हैं। 

    मुंबई में 377 नए मामले

    मुंबई में पिछले 24 घंटे में यहां 377 नए मामले सामने आए हैं और 7 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा 334 लोग कोरोना से ठीक हो गए। यहां आज रिकवरी रेट 97% दर्ज किया गया।

    मुंबई में अब तक कुल 7,41,617 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 16,091 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7,18,336 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में मुंबई में 4,702 एक्टिव केस है।

    मुंबई में आज 30,692 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। अब तक यहां 102,47,664 नमूनों की जांच की जा चुकी है।