Coronavirus
File Photo : PTI

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 2 हजार 740 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 27 मरीजों की मौत हो गई। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 65,00,617 और मृतकों की संख्या 1 लाख 38 हजार 169 हो गई है। यह जानकारी सोमवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी।

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में 3 हजार 233 लोग इस बीमारी से ठीक होकर घर लौटे हैं। राज्य में अब तक 63 लाख 09 हजार 021 हो गई। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.05 और डेथ रेट 2.12 प्रतिशत दर्ज किया गया।

    फिलहाल राज्य में 49 हजार 880 एक्टिव केस हैं। वहीं 2 लाख 99 हजार 192 होम क्वारंटाइन और 1 हजार 883 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।

    मुंबई में 347 नए मामले

    मुंबई (Mumbai) में सोमवार को 347 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 6 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा 420 लोग कोरोना से ठीक हो गए। यहां आज रिकवरी रेट 97% दर्ज किया गया।

    मुंबई में अब तक कुल 7 लाख 35 हजार 403 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 16 हजार 028 लोगों की मौत हो गई है। वहीं अब तक कुल 7 लाख 12 हजार 162 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में मुंबई में 4 हजार 744 सक्रिय मरीज है और सभी का इलाज चल रहा है।