corona
File Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में शनिवार को कोरोना के ग्राफ में गिरावट दर्ज की गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 2,696 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 49 मरीजों की मौत हो गई है। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 65,56,657 और मृतकों की संख्या 1,39,166 हो गई है।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में 3,062 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। जिसके बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में अब तक कुल 63,77,954 लोग इस बीमारी से उबरे हैं। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.27 और डेथ रेट 2.12 प्रतिशत दर्ज किया गया।

    फिलहाल राज्य में 35,955 एक्टिव केस हैं और इन सभी का इलाज चल रहा हैं। वहीं 2,47,006 होम क्वारंटाइन में है, जबकि 1,370 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।

    गौरतलब है कि शुक्रवार को राज्य में 3,105 मामले सामने आए थे और 50 संक्रमितों की मौत हुई थी। वहीं अच्छी बात यह रही कि 3,164 लोग इस जानलेवा बीमारी से ठीक होकर घर लौटे हैं। 

    मुंबई में 405 नए मामले

    मुंबई में पिछले 24 घंटे में 405 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 6 मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा 495 लोग कोरोना से ठीक हो गए। यहां आज रिकवरी रेट 97% दर्ज किया गया।

    मुंबई में अब तक कुल 7,43,819 लोग कोरोना के चपेट में आ चुके हैं, जबकि 16,122 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7,20,487 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल मुंबई में 4,713 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

    मुंबई में आज 41,048 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। अब तक यहां 104,33,437 नमूनों की जांच की जा चुकी है।