corona
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली/मुंबई.  एक तरफ देश (India) में कोरोना (Corona) कि लहर थोड़ी बहुत मद्धम पड़ती दिख रही है।  वहीं अब महाराष्ट्र (Maharashtra) में भी इस महामारी का कहर कमोबेश कम होता दिख रहा है।  बीते 24 घंटों में राज्य में  कोरोना वायरस के 11,394 नए मामले आए जो एक दिन पहले आए मामलों से 2,446 कम हैं तथा कोरोना के कारण 68 लोगों की मौत हुई जिनमें से 28 लोगों की मौत अकेले पुणे में हुई।  

    वहीं राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते शुक्रवार को संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या गुरुवार को आए मामलों से 1,412 कम रही।  इस तरह अब महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 77,94,034 हो गए हैं और मृतकों की संख्या 1,43,008 हो गयी है। एक रहत वाली खबर ये भी रही कि महाराष्ट्र में बीते शनिवार को ओमीक्रोन स्वरूप का कोई नया मामला नहीं आया है। 

    सरकारी आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कुल 21,677 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी हो गयी जिससे इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर अब 75,13,436 हो गयी है।  वहीं राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 1,33,655 है।  

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में बीते शनिवार को ओमीक्रोन स्वरूप का कोई नया मामला नहीं आया। तो वहीं पुणे शहर में संक्रमण के 1,494 मामले आए। इसके बाद नागपुर में 764, पिंपरी-चिंचवड़ में 778 और मुंबई में 643 मामले आए। 

    इसी के साथ अब महाराष्ट्र में स्वस्थ होने वाले लोगों की दर 96.4% और मृत्यु दर 1.83% दर्ज की गयी।  देखा जाए तो महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के आंकड़ें अब इस प्रकार हैं : 

    • नए मामले 77,94,034।  
    • कुल मृतकों की संख्या 1,43,008।  
    • उपचाराधीन मामले 1,33,655।  
    • जांच के नमूनों की कुल संख्या 7,54,10,043 रही।