corona
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली/मुंबई. जहाँ  देश (India) भर में कोरोना (Corona)  की रफ्तार हर दिन तेज होती जा रही है। वहीं अब सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से आते  दिख रहे हैं। जहां एक दिन में अब हजारों की संख्या में संक्रमित पाए जा रहे हैं। वहीं इन सबके बीच बीते चौबीस घंटे में मुंबई (Mumbai) में 20971 केस सामने आए हैं। जिससे सब तरफ खौफ का माहौल है।

    क्या कहते हैं आंकडें 

    आंकड़ों के अनुसार राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना के 40 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। वहीं इसमें 20 लोगों की मौत हो गई है। इसी क्रम में राजधानी मुंबई (Mumbai) में लगातार दूसरे दिन 20 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि अच्छी बात यह है कि राज्य में बीते शुक्रवार कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) का एक भी मामला सामने नहीं आया है। 

    स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में बीते 24 घंटे में 40,925 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि 20 लोगों की मौत दर्ज की गई है। राज्य में नए मरीज मिलने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर अब 68,34,222 हो गई है। वहीं मृतकों की संख्या 1,41,614 हो गई है।

    क्या है  मुंबई के हाल 

    बात मुंबई की  हो तो यहाँ बीते चौबीस घंटे में मुंबई में 20971 केस मिले। वही अब डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ पर भी इसकी प्रचंड मार देखने को मिल रही है। जी हाँ मुंबई में अस्पतालों में बड़ी संख्या में डॉक्टर कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। मुंबई में अब तक करीब 310 से ज्यादा डॉक्टर संक्रमित हो गए हैं। अकेले सायन अस्पताल में 98 डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जेजे अस्पताल में 83, KEM में 73 डॉक्टर संक्रमित मिले। तो वहीं नायर अस्पताल में भी 59 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिले।

    धारावी बना हॉटस्पॉट 

    इधर मुंबई केधारावी में कोरोनावायरस से अत्यधिक संक्रमित लोग मिले हैं।यहाँ  बीते शुक्रवार को कोरोनावायरस के 150 नए मामले सामने आये हैं। यह अब तक का सबसे ज्यादा एक दिन का स्पाइक है। गौरतलब है कि तीसरी लहर में कोरोनावायरस के कारण एशिया की सबसे बड़ी झुग्गियां प्रभावित हुई हैं। एक अच्छी खबर यह है कि महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में ओमिक्रॉन का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। वैसे राज्य में अब तक ओमिक्रॉन के 876 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें 435 लोग ठीक हो गए हैं।

    इसके साथ ही अगर पुरे देश की बात करें तो देशभर में बीते 24 घंटे में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 327 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 3,010 पर पहुंच गई है।