sanjay raut

    Loading

    मुंबई: शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) को जान से मारने की धमकी मिलने की जानकारी सामने आई है। बुधवार को संजय राउत (Sanjay Raut) को जान से मारने की धमकी के (Threatening Phone Call) दो फोन आए। संजय राउत को जान से मारने की धमकी फोन पर आने से हड़कंप मच गया है। खबरों के मुताबिक, शिंदे गुट के नेता शंभूराज देसाई की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद राउत को धमकी भरे फोन आए। आशंका जताई जा रही है कि ये धमकी भरे कॉल कन्नड़ रक्षणा वेदिका संगठन की ओर से आए हैं।

    शिंदे गुट के नेता शंभूराज देसाई ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शिवसेना सांसद संजय राउत पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बारे में दिए गए बयान को लेकर शंभूराज ने राउत पर हमला बोला। राउत ने महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद को लेकर मुख्यमंत्री शिंदे की आलोचना की। राउत ने कहा था कि यह सरकार नपुंसक है। 

    इसके बाद शंभूराज देसाई ने चेतावनी दी कि संजय राउत अपना मुंह बंद रखे। संजय राउत को सीमावाद पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। शंभू राजे ने कहा था कि वो विवादित बयान देना बंद करें, नहीं तो उन्हें करारा जवाब दिया जाएगा। सूत्रों से पता चला है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद राउत को धमकी भरे फोन कॉल आए।

    इस समय राज्य में महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद चल रहा है। संजय राउत ने शिंदे गुट और बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि यह सरकार कमजोर है। राउत ने यह भी मांग की कि मंत्रियों को इस्तीफा देना चाहिए।