Mohan Bhagwat

    Loading

    मुंबई: राज्य में कैबिनेट विस्तार को लेकर लगातार चर्चा का दौर शुरू है। इसी चर्चा के बीच सोमवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राष्ट्रीयस्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत से मुलाकात की है। दोनों नेताओं ने मुंबई के संघ कार्यालय जाकर मुलाकात की।

    राज्य में कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा तेज

    मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को शपथ लिए एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन अभी तक कैबिनेट के मंत्रियों को शपथ नहीं दिलाई गई है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री शिंदे और डिप्टी फडणवीस ने कई बार दिल्ली आकर भाजपा आलाकमान से मुलाकात कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद विस्तार का मुहूर्त नहीं निकल रहा है।

    विपक्ष सरकार पर हमलावर

    जिसके को लेकर विपक्षी दल लगातार भाजपा और शिंदे गुट पर लगातार हमला कर रहे हैं। एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना के नेता राज्य सरकार पर हम दो हमारे दो की बात कर तंज कस रहे हैं। पिछले दिनों कांग्रेस नेता सतेज पाटिल में हमला करते हुए मंत्रिमंडल गठन के लिए आंदोलन करने की बात कही थी।