Ghaziabad
File Photo

    Loading

    ठाणे: मुंबई (Mumbai) के पास डोंबिवली (Dombivli) में नाबालिग लड़की (Minor Girl) के साथ हुई सनसनीखेज़ गैंग रेप (Gang Rape) की वारदात में पुलिस (Police) ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। इन दो और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब  मानपाड़ा पुलिस ने कुल 28 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कुल 29 लोगों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया था। केस में नाबालिग लड़की का बॉयफ्रेंड भी आरोपी है। 

    पुलिस के अनुसार, पीड़ित लड़की के बॉयफ्रेंड ने लड़की का एक अश्लील वीडियो बनाया था। प्रारंभिक  जानकारी के मुताबिक आरोपी ने इस वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल किया और शारीरिक, मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार जनवरी 2021 से सितंबर 2021 तक डोंबिवली, बदलापुर, मुरबाड और रबाले में मानपाड़ा पुलिस स्टेशन की हद  में नाबालिग लड़की से अलग-अलग लोगों ने समय-समय पर कथित रूप से रेप किया गया। मानपाड़ा पुलिस स्टेशन में  रेप की धारा के साथ ही पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए विशेष टीम बनाई है। मामले में दो नाबालिग लड़के भी शामिल हैं जिन्हें भिवंडी के किशोर सुधार केंद्र भेजा दिया गया है।