Sanjay Raut's wife returned loan money, BJP said - will have to give account
File

    Loading

    नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED ) ने पात्रा चॉल जमीन धनशोधन मामले (Patra Chawl Land Scam Case) में संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत (Sanjay Raut’s wife Varsha Raut ) को तलब (Summons) किया है। वर्षा राउत के खाते में लेन-देन को देखने के बाद ईडी ने समन जारी किया है। ईडी के अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

    संजय राउत कि ED हिरासत 8 अगस्त बढाई 

    इससे पहले, अदालत से संजय राउत को बड़ा झटका लगा है। पात्रा ‘चाल’ मामले में कोर्ट ने आज उनकी ED हिरासत को 8 अगस्त तक बढ़ा दिया है। बता दें कि, गुरुवार को ईडी संजय राउत को PMLA कोर्ट में पेश किया था। बीते 31 जुलाई रविवार आधी रात को राउत को वित्तीय संपत्ति लेनदेन में कथित वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में ED ने उन्हें गिरफ्तार किया था।

    क्या है पात्रा ‘चॉल’ मामला? 

    यह मामला मुंबई के गोरेगांव इलाके में पात्रा चॉल से जुड़ा है। यह महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी का भूखंड है। इसमें करीब 1034 करोड़ का घोटाला होने का आरोप है। इस केस में संजय राउत की नौ करोड़ रुपये और राउत की पत्नी वर्षा की दो करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त हो चुकी है। आरोप है कि रीयल एस्टेट कारोबारी प्रवीण राउत ने पात्रा चॉल में रह रहे लोगों से धोखा किया। एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को इस भूखंड पर 3000 फ्लैट बनाने का काम मिला था। इनमें से 672 फ्लैट पहले से यहां रहने वालों को देने थे। शेष एमएचएडीए और उक्त कंपनी  को दिए जाने थे, लेकिन वर्ष 2011 में इस विशाल भूखंड के कुछ हिस्सों को दूसरे बिल्डरों को बेच दिया गया था। इसी मामले में आज संजय राउत की ED हिरासत को 8 अगस्त तक बढ़ाया गया है।