Eknath Shinde
ANI Photos

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में सियासी घटनाक्रम गहराता ही जा रहा है। शिवसेना के बागी विधायकों के नेता एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) मोर्चे पर डटे हुए हैं। उधर, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, संजय राउत और आदित्य ठाकरे ने भी तेवर दिखाए हैं। इस बीच, ठाणे में शिंदे के समर्थकों ने संजय राउत के बयान का जमकर विरोध करते हुए उनका पुतला फूंका है।

    गुवाहाटी में 40 विधायक जिंदा लाश हैं: राउत

    मुंबई में संवाददाताओं से बात करते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि, “गुवाहाटी में 40 विधायक जिंदा लाश हैं, उनकी आत्माएं मर चुकी हैं। उनके शरीर वापस आने पर पोस्टमार्टम के लिए सीधे विधानसभा भेजे जाएंगे। उन्हें पता है कि यहां जो आग लगी है उसका क्या हो सकता है।”

    शिंदे खेमे में 51 विधायक! 

    उधर, शिवसेना के बागी विधायक दीपक केसरकर ने कहा कि, “एक से दो विधायक और आएंगे और हमारे साथ जुड़ेंगे। उनके समर्थन और अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ हमारी संख्या 51 हो जाएगी। हम 3-4 दिनों में किसी निर्णय पर पहुंचेंगे जिसके बाद हम सीधे महाराष्ट्र वापस जाएंगे।”

    केसरकर ने कहा, “एकनाथ शिंदे खेमे के विधायक किसी भी समय महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का सामना करने के लिए तैयार हैं, लेकिन पहले एकनाथ शिंदे समूह को मान्यता दी जानी चाहिए। हम महाविकास अघाड़ी सरकार के साथ नहीं जाएंगे।”