PGOTO - ANI
PGOTO - ANI

    Loading

    थाणे: महाराष्ट्र में गुटखा प्रतिबंधित होने के बाद भी बड़ी मात्रा में इसकी सेलिंग हो रही है। बाजार में चोरी छिपे इसका काम चल रहा है। पिछले लंबे समय से इसको लेकर कई शिकायतें मिल रही थीं। आखिरकार FDA ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए करीब एक करोड़ रूपये से अधिक का प्रतिबंधित ‘गुटखा’ (Banned gutkha), जब्त किया है। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। FDA इसके लिए और भी छापेमारी कर सकती है।  

    जानकारी के अनुसार फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने 22 नवंबर को ठाणे के भिवंडी  (Bhiwandi) इलाके में एक छापे में 1 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का प्रतिबंधित ‘गुटखा’ जब्त किया। छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।  

    सरकार के प्रतिबंध के बावजूद भिवंडी में प्रतिबंधित गुटखा सुगंधित तंबाकू (Tobacco) आदि को बिक्री किए जाने हेतु अन्य प्रदेशों से लाया जाना शुरु है। अन्य व औषध विभाग की कार्यवाही से अवैध रूप से प्रतिबंधित गुटखा, तंबाकू बेच रहे होलसेलरों एवं दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। 

    बता दे कि यह पहला मौका नहीं है जब  प्रतिबंधित गुटखा पर छापेमारी हुई है इससे पहले भी भिवंडी में कई बार बड़ी मात्रा में  प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया जा चूका है। साल 2021 भी इसी तरह से कार्रवाई करते हुए विभाग ने एक करोड़ रुपये का  प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया था। फिलहाल सर्च अभियान चल रहा है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी छापेमारी हो सकती है।