मुंबई: मुंबई के मलाड (Malad) स्थित एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही फातर ब्रिगेड (Fatar Brigade)की टीम मौके पर पहुंची हैं। वहीं पुलिस बल भी भारी संख्या में तैनात किए गए हैं। अबतक मिल रही जानकारी के अनुसार किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।
Maharashtra | Fire breaks out in a building in Jankalyan Nagar in Malad area of Mumbai. Five fire tenders present at the spot. No injuries reported so far. Details awaited.
— ANI (@ANI) December 3, 2022
समाचार एजेंसी ANI के अनुसार मुंबई के मलाड इलाके के जनकल्याण नगर (Jankalyan Nagar) की एक इमारत में आग लग गई। दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर मौजूद। अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। प्राथमिक जानकारी में आग लगने की बात कही है।