Kishori Pednekar
Photo Credits-ANI Twitter

    Loading

    मुंबई. मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर (Former Mumbai Mayor Kishori Pednekar) के खिलाफ मुंबई में ‘एसआरए’ को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। बांद्रा के निर्मल नगर पुलिस स्टेशन में किशोरी पेडनेकर और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ धोखाधड़ी के लिए प्राथमिकी दर्ज की है। यह जानकारी मुंबई पुलिस ने दी।

    मुंबई पुलिस ने कहा, “मुंबई के पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर और उनके परिवार और किश कॉरपोरेट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ गोमाता जनता एसआरए वर्ली में कथित धोखाधड़ी, जालसाजी के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई है।”

    गौरतलब है कि कुछ दिन पहले किशोरी पेडनेकर से झोपड़पट्टी पुनर्वास योजना के अंतर्गत धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेजों के मामले में पूछताछ की गई थी। उसके बाद BMC द्वारा उनके खिलाफ कार्रवाई भी की गई थी।

    वहीं, दिसंबर के आखिरी हफ्ते में किशोरी पेडनेकर के वर्ली के गोमाता नगर स्थित ऑफिस और घर को सील कर दिया गया था। BMC ने एसआरए एक्ट के तहत उनके घर और ऑफिस को सील कर दिया था।