69 cases JN.1 variant of Covid reported in country till December 25
Representative Image

    Loading

    मुंबई: कोरोना के नए वैरियंट ने जहा दुनिया में हड़कंप मचाया है। इसी बीच महाराष्ट्र के कल्याण-डोंबिवली का एक 33 वर्षीय व्यक्ति ओमिक्रोण से संक्रमित पाया गया है। जो हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से लौटा है। इस बात की जानकारी राज्य स्वास्थ्य विभाग ने दी। बता दें कि यह महाराष्ट्र का पहला और देश में चौथा मामला है।

    जानकारी के मुताबिक, युवक कल्याण डोंबिवली नगर निगम क्षेत्र का रहने वाला है और उसने कोविड वैक्सीन की एक भी डोज नहीं ली है। यह व्यक्ति 24 नवंबर, 2021 को केप टाउन (दक्षिण अफ्रीका) से दुबई और दिल्ली के रास्ते मुंबई पहुंचा था। 24 नवंबर, 2021 को यात्री को हल्का बुखार हुआ। 

    प्रयोगशाला परीक्षणों के अनुसार, ओमिक्रॉन का एक प्रकार पाया गया। लेकिन कोई अन्य लक्षण नहीं पाया गया है। रोगी की स्थिति हल्की है और उसका वर्तमान में कल्याण डोंबिवली के कोविड केयर सेंटर में इलाज चल रहा है।

    रोगी के बारह उच्च-जोखिम वाले करीबी सहयोगियों और 23 कम-जोखिम वाले करीबी सहयोगियों की पहचान की गई है और उन सभी की कोरोरना रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा युवक द्वारा दिल्ली से मुंबई ले गए फ्लाइट के 25 सह-यात्रियों की भी जांच की गई और वे सभी कोविड नेगेटिव पाए गए। साथ ही और करीबी सहयोगियों की तलाश की जा रही है।