Former Congress MLA Kanti Koli passes away in Maharashtra
File

    Loading

    ठाणे: महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे (Thane) से कांग्रेस (Congress) के पूर्व विधायक कांती कोली (Former MLA Kanti Koli) का लंबी बीमारी के बाद यहां उनके आवास पर निधन हो गया। उनके परिवार के सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोली ने बृहस्पतिवार रात को अंतिम सांस ली। वह 75 वर्ष के थे।

    कोली पूर्व में ठाणे नगर परिषद में पार्षद निर्वाचित हुए थे। इस पद पर एक कार्यकाल के बाद वह 1980 और 1990 के बीच दो बार ठाणे विधानसभा सीट से विधायक रहे।

    वह अखिल भारतीय कोली समाज, नयी दिल्ली की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष भी रहे। सूत्रों ने बताया कि उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और अन्य सदस्य हैं।