accident
(सड़क हादसा ) FILE PHOTO

Loading

अनखोडा गांव के पास हुआ हादसा 

गडचिरोली.  पुलिस विभाग के भुसुरूंग विरोधी वाहन की दोपहिया को टक्कर लगने से हुई दुर्घटना में एक की मौके पर मृत्यु हो गयी. वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. यह घटना चामोर्शी तहसील के आष्टी-चामोर्शी मार्ग पर स्थित अनखोडा गांव के पास सोमवार को सुबह के समय घटी. 

मृतक का नाम कलमगांव निवासी पराग गजानन कत्रोजवार (24) हौकर घायलों में सागर सुरेश चौधरी (23) और महेश मोहुर्ले (24) का समावेश होकर उन्हें उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है. विशेषत: इस दुर्घटना में कुछ पुलिस कर्मी भी मामूली रूप से घायल होने की जानकारी मिली है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को सुबह पुलिस जवानों से भरी भुसुरंग विरोधी वाहन गडचिरोली से अहेरी की ओर जा रही थी. इसी बीच दोपहिया पर सवार होकर पराग, सागर और सुरेश यह तीनों आष्टी से अपने गांव कलमगांव की ओर जा रहे थे. इसी बीच अनखोडा गांव क के पास भुसुरूंग विरोधी वाहन की दोपहिया को टक्कर लग गई. इसी में पराग की मौके पर मृत्यु हो गयी. वहीं सुरेश और सागर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये.

इस घटना की जानकारी मिलते ही आष्टी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का पंचनामा किया. वहीं घायलों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया है. इस घटना संदर्भ में आष्टी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है. मामले की अधिक जांच आष्टीप पुलिस कर रही है.