गढ़चिरौली एनकाउंटर: खूंखार कमांडर मिलिंद तेलतुम्बड़े भी मारे गए नक्सलियों में से एक, था 50 लाख का बड़ा इनाम

    Loading

    नयी दिल्ली।  जहाँ एक तरफ महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में हुए खतरनाक मुठभेड़ में एक साथ 26 नक्सली मारे गए हैं।  वहीं इन नक्सलियों का खुंखार कमांडर मिलिंद तेलतुम्बड़े (Milind Teltumbde) भी अब मारा गया है।  जी हाँ खुद महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने भी अब इस बात की पुष्टि की है।  बता दें कि, तेलतुम्बड़े पर 50 लाख रुपये का इनाम नही था।  NIA ने उसे भीमा कोरेगांव में हुई हिंसा (Bhima Koregaon Violence) के बड़े मामले में भी अपना आरोपी बनाया था। 

    दरअसल ख़बरों और अधिकारियों की मानें तो, बीते शनिवार को नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन में मिलिंद तेलतुम्बड़े के साथ एनी 4 टॉप नक्सली भी मारे गए हैं।  इनके पास से 5 एके-47 समेत कई बड़े हथियार और गोला-बारूद जमा किए गए हैं।  इतना ही नहीं इस ऑपरेशन के दौरान जिन नक्सलियों ने सरेंडर किया है, उन्होंने ही खुद मिलिंद तेलतुम्बड़े के शव की भी शिनाख्त की है। 

    साथ ही महाराष्ट्र के मंत्री दिलीप वलसे पाटिल (Dilip Walse Patil) ने नक्सल लीडल मिलिंड तेलतुम्बड़े के एनकाउंटर में मारे जाने की अपनी तरफ से जरुरी पुष्टि कर दी है।  उन्होंने साथ ही ये बताया कि अब तक 26 शव बरामद हो चुके हैं।  इस एनकाउंटर में 3 पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें भी आईं हैं, जिन्हें फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

    वैसे तो सूत्रों के मुताबिक नक्सलियों के खुंखार कमांडर मिलिंद तेलतुम्बड़े के कई नाम थे।  वो दीपक, प्रवीण, अरुण और सुधीर जैसे अन्य नामों से भी जाना जाता था। इसके साथ ही तेलतुम्बड़े की पहचान एक खूंखार और कुख्यात नक्सली के तौर पर भी थी।  इसके साथ ही पुलिस ने उसके ऊपर करीब 50 लाख रुपये का इनाम भी रखा था। 

    गौरतलब है कि भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में NIA ने तेलतुम्बड़े को आरोपी बनाया है और उसे इस मामले में फरार घोषित कर रखा है।  जानकारी के अनुसार मिलिंद तेलतुम्बड़े पर नई भर्तियों को वारदातों को अंजाम देने के लिए गुरिल्ला ट्रेनिंग देने का जिम्मा था। 

    पता हो कि बीते 1 मई 2019 को गढ़चिरौली में हुए IED ब्लास्ट के पीछे भी तेलतुम्बड़े का ही बड़ा हाथ माना जाता था।  इसके पहले उसकी पत्नी एंजेला सोनटाक्के को बीते 2011 में गिरफ्तार किया गया था।  उसकी पत्नी भी उसके साथ उसके कई अपराधों में शामिल रही है।  

    वहीं गढ़चिरौली में हुए एनकाउंटर में मारे गए इन 26 नक्सलियों के शवों को आज एयरलिफ्ट कर हेडक्वार्टर लाया जाएगा।  इसके साथ ही आज दोपहर को गढ़चिरौली के गार्जियन मिनिस्टर और शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) इस पूरे ऑपरेशन को लेकर एक जरुरी प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे।