File Pic
File Pic

    Loading

    गड़चिरोली: महाराष्ट्र के गड़चिरोली जिले में पशु हमले की अलग-अलग घटनाओं में एक बुजुर्ग और सात वर्ष के बच्चे की मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

    उप वन संरक्षक (डीसीएफ) वडसा धर्मवीर साल्विथल ने कहा कि मंगलवार को जिले के अरमोरी तालुका के देलोधा गांव में 62 वर्षीय एक व्यक्ति पर बाघ ने हमला किया, जिसमें बुजुर्ग व्यक्ति की जान चली गई। उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति मशरूम लेने के लिए एक बाग में गया था और जब वह शाम को घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई और बुधवार को सुबह उसका शव जंगल में मिला। 

    अधिकारी ने बताया कि बुधवार को गड़चिरोली के चमोर्शी तालुका के मार्कंडा (कंसोबा) वन में सात वर्षीय एक लड़के पर तेंदुए ने हमला किया और उसे मार दिया। उन्होंने कहा कि बालक मनोज देवावर अपने परिवार के साथ भेड़ चराने गया था, तभी एक तेंदुए ने उस पर हमला कर उसे मार डाला।