Ganpati Bappa in Mumbai local train, a Ghatkopar based devotee made a theme of local train, watch video

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के सबसे बड़े त्योहारों (Festivals) में से एक गणेशोत्सव (Ganesh Utsav 2021) इस साल भी कोरोना के चलते देशभर में सादगी से मनाया जा रहा है। मुंबई (Mumbai) समेत महाराष्ट्र में गणेशोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। गणेश भक्त अलग-अलग प्रकार के खूबसूरत पंडाल बनाते हैं। ऐसे में इस साल मुंबई के घाटकोपर (Ghatkopar) में एक शख्स ने मुंबई लोकल ट्रेन (Mumbai Local Train) की थीम पर बेहद खूबसूरत गणपति पंडाल बनाया है। इस पंडाल का एक वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर भी पोस्ट किया गया है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

    कुछ सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि, मुंबई के घाटकोपर इलाके के कुछ युवाओं ने एक अलग और यूनिक थीम पर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की है। इन युवाओं ने मुंबई लोकल ट्रेन की टीम पर गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना की है। इसे देख हर देखने वाले को लगेगा कि, गणपति बप्पा लोकल ट्रेन में बैठे हैं।

    एक रिपोर्ट के अनुसार, इस थीम को बनाने में लगभग 30 दिन लगे हैं। वहीं गणपति की मूर्ति भी इको फ्रेंडली बनाई गई है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद किया जा रहा है।