rape
Representative Photo

    Loading

    पालघर (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र (Maharashtra) के पालघर (Palghar) जिले में 17 वर्षीय लड़की (Girl) को नौकरी (Job) का झांसा देकर तीन लोगों द्वारा उससे कथित तौर पर दुष्कर्म (Rape) करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

    जिला ग्रामीण पुलिस नियंत्रण कक्ष के अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार को दोपहर बाद की है। हालांकि, उन्होंने इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया और उसकी शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा-376 (दुष्कर्म) और बच्चों का यौन अपराधों से संरक्षण कानून (पोक्सो अधिनियम) के तहत मामला दर्ज किया गया।

    पालघर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने एक आरोपी (39 साल) गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी की पत्नी को अपराध के लिए उकसाने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि दो अन्य आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।