gondia school-boy-died-due-to-heart-attack-while-playing-football

    Loading

    गोंदिया: गोंदिया (Gondia) जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां के अर्जुनी-मोरगांव तालुका में एक 11 साल के बच्चे की खेलते हुए मौत हो गई। यह घटना नवेगाव बांध के नवोदय विद्यालय में हुई। यहां छठी क्लास का स्टूडेंट मैदान पर फुटबॉल मैच (Football Match) खेल रहा है। इस दौरान उसे चक्कर आ गया और उसकी मौत हो गए। मृत बच्चे का नाम संगम खिलेश्वर बोपचे है, वह 11 साल का था।

    मिली हुई जानकारी के मुताबिक, यह बच्चा गोंदिया के सोनी का रहनेवाला था।  संगम अपने स्कूल के दोस्तों के संग मैदान में फुटबॉल खेल रहा था। इसी दौरान उन्हें चक्कर आया और वे मैदान पर गिर गया। स्कूल के शिक्षकों द्वारा उसे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवेगांव बांध ले जाया गया। वहां उसकी जांच की गई और सकोली के हृदय रोग विशेषज्ञ के पास ले जाया गया। हालांकि इलाज के दौरान दिल का दौरा आने से उसकी मौत हो गई। यह घटना मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे की है। इस घटना ने सनसनी मचा दी है।

    बुलढाना जिले के मलकापुर तालुका के दसरखेड से भी एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। घर निर्माण के दौरान शौचालय के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से दो साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चे का नाम शौर्य गणेश इंगले है। इस घटना से एक दिन पहले लड़के का जन्मदिन मनाया गया था।