देवरी, चिंचेवाड़ा  व अंभोरा में धान खरीद का शुभारंभ

    Loading

    देवरी.   सरकार ने आधारभुत धान खरीदी योजना अंतर्गत 30 अक्टूबर से आदिवासी विकास महामंडल  व  जिला मार्केटिंग फेडरेशन के  माध्यम से  जिन संस्था के पास स्वयं का गोदाम व ओटा सेड है उन्हें धान खरीदने की अनुमति दी है.

    इसके तहत देवरी तहसील के देवरी, चिंचेवाडा व अंभोरा में  विधायक सहसराम कोरोटे के हस्ते, आदिवासी विकास महामंडल के संचालक  भरतसिंह दुधनाग की अध्यक्षता व  उप प्रादेशिक व्यवस्थापक आशीष मुलेवार की उपस्थित में  धान खरीद केंद्रों का उद्घाटन हुआ.

    देवरी में उद्घाटन के दौरान आदिवासी सहकारी संस्था के अध्यक्ष दुलीचंद मानकर, उपाध्यक्ष प्रमोद संगीडवार, सचिव एस.एम. मेडे, संचालक इंसाराम मानकर,  रूपलाल पंधरे, भैयालाल चांदेवार, दिलीप राउत, ज्ञानिराम वडगाये, शिवप्रासद माहुलकर, कौशल्या कुंभरे, प्रभा राउत,  चिंचेवाडा में आदिवासी सकारी संस्था अध्यक्ष भाऊराव लटये, उपाध्यक्ष सुरेश निखाडे, सरपंच शामकला गावड, उप सरपंच देवेंद्र गेडाम, संचालक प्रेमलाल पिहदे, मधुकर गावड, उदाराम औरासे, जीवन भोयर, रमेश फरदे,  जीवन बडवाईक, गौतम तिरपुडे, उदाराम कोसरे, लता मेडे, जयवंता  राऊत व सचिव काशी घासले तथा  अंभोरा में संस्था अध्यक्ष बडीराम कोटवार, प्रल्हाद दुधनांग, कृष्णा घरत, सचिव मधुकर शहारे, स्वरूपसिंग दुधकावरा, सुकलाल राऊत, विसन मडावी, गैरसिंग करहीबाग, तुलसीराम कोरोंडे, धुरुपता  कुंभरे, निता घरत, भीमराव गावड आदि उपस्थित थे.