fake liquor
प्रतीकात्मक तस्वीर

    Loading

    बिरसीफाटा / तिरोडा. जिला  परिषद, पंचायत समिति के आम चुनाव के संबंध में  क्षेत्र में पुलिस दल गस्त पर था. इस दौरान गुप्त सुचना मिली की चिरेखनी खेत परिसर में नाले पर गैस सिगडी लगाकर कुछ लोगों द्वारा महुआ शराब निकाली जा रही है.  उस आधार पर  मौके पर छापेमारी की गई.

    इसमें  संत रविदास वार्ड तिरोडा निवासी फिलहाल  मु. चिरेखानी  पूर्णा प्रह्लाद तांडेकर  (52) व   नेहरू वार्ड तिरोडा निवासी  कुलदीप अनंतराम भोयर ( 41) यह गैस चूल्हे पर महुआ  शराब निकालते पाए गए. 

    जबकि  नेहरु वार्ड, तिरोडा निवासी प्रशांत नेवारे यह मौका देखकर फरार हो गया. इस कार्रवाई में  145 प्लास्टिक की बोरियों में  रखा 580 किलो सडवा महुआ फुल कीमत  1,85,600 रु.,  2  गैस सिगडी 2000 रु.,  3 गैस सिलेंडर 9000 रु.,  2 रेगुलेटर  1000 रु.,   2 लकडी के टवरे 2000 रु., 2 जर्मन के धामे 2000 रु., 2 ड्रम 2000 रु,  90 लीटर महुआ शराब 9000 रु.

    इस प्रकार कुल  2,12,600 रु. की सामग्री जब्त कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. यह कार्रवाई उप विभागीय पुलिस अधिकारी  नितिन यादव के मार्गदर्शन में तिरोडा थाने के पुलिस निरीक्षक योगेश पारधी के साथ पुलिस कर्मी रक्से,  शेंडे, विदेश अंबुले, चालक  प्रशांत कहालकर, महिला पुलिस सिपाई अभिलाषा राउत ने की.