पुलिस विभाग ने शुरू किया नया उपक्रम, आश्रम स्कूल में स्टूडेंट पुलिस कॅडेट प्रोग्राम का आयोजन

    Loading

    गोंदिया. महाराष्ट्र शासन द्वारा स्टूडेंट पुलिस कैडेट प्रोग्राम क्रियान्वित करने के लिए 8वीं व 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों में अच्छी नीतिमत्ता का पालन कराने,  विद्यार्थियों को जवाबदार नागरिक बनाना है क्योंकि 8वीं व 9वीं कक्षा के आयु वर्ग वाले विद्यार्थियों की बुद्धिमत्ता कुशल व आकलन शक्ति पर्याप्त होती है.

    इसके आधार पर अपराध प्रतिबंध, मार्ग सुरक्षा व यातायात जागरूकता, सायबर क्राईम, नक्सल विरोधी जनजागृती अभियान, भ्रष्टाचार निर्मूलन, संवेदनशीलता व सहानुभूति, महिला व बालकों की सुरक्षितता, समाज का विकास, दूष्ट  सामाजिक प्रवृत्ती पर रोक लगाने, नीति मूल्य, अनुशासन, आपत्ती व्यस्थापन, स्वच्छता तथा शस्त्र आदि विषयों पर विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने का मानस है.

    इसके अनुसार पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे के मार्गदर्शन में शासकीय आश्रमशाला मजीतपुर में विद्यार्थियों को जिला पुलिस दल के पुलिस निरीक्षक महादेव तोंदले,  हेड कांस्टेबल लिओनार्ड मार्टिन, प्रभाकर पालांदुरकर, तनुजा मेश्राम, बीना कुकडे व वसीम ने मार्गदर्शन कर उन्हें विभिन्न प्रकार की जानकारी दी.

     हेड कांस्टेबल नैलेश शेंडे ने विद्यार्थियों को शस्त्र विषय की जानकारी दी. गंगाझरी के थानेदार पोपट टिलेकर,  उप निरीक्षक चांदेवार, आश्रम शाला के मुख्याध्यापक एस.के. थुलकर,पी.के.चांदेवार, डी.पी.शरणागत, एस.पी.कटरे, एम.जी.पटले, एल.बी.सालवणकर,  बी.बी.वंजारी, पी.ई.डोंगरे, जे.एस.बनकर आदि उपस्थित थे. संचालन  शिक्षक पी.आर.गोमासे ने किया.  आभार पी.एच.बावनकर ने माना.