File Photo
File Photo

    Loading

    गोंदिया. शासकीय धान खरीदी योजना अंतर्गत धान खरीदी में सहकारी संस्थ संचालक व पदाधिकारियों द्वारा खरीदे गए धान की हेराफेरी कर शासन को लगभग 3 करोड़ रु. की चपत लगाने का  एक और मामला सामने  आया है.

    वर्ष 2021-22 के दौरान कृषि विकास शेती साधन सामग्री पुरवठा बहुउद्देशीय सहकारी संस्था मर्या. चिचगांव रज. नंबर 665 तहसील गोरेगांव के  अध्यक्ष, अन्य संचालक व ग्रेडर ने आपसी सांठगांठ कर वर्ष 2021-22 में शासकीय धान की हेराफेरी कर खरीदे गए कुल 65742.80 क्विंटल धान के भंडारण में से कुल 14548.11 क्विंटल धान डीओ पर नहीं दिया व 3 करोड़ 21 लाख 3 हजार 333 रु. की हेराफेरी कर शासन के साथ धोखाधड़ी की.

    प्रधान कार्यालय के आदेश के अनुसार डेढ़ गुना वसूल करने के आदेश के तहत वसूल की जाने वाली राशि 4 करोड़ 81 लाख 55 हजार हो गई जो नहीं भरे जाने पर  जिला मार्केटिंग अधिकारी की शिकायत पर  संस्था के अध्यक्ष, संचालक मंडल व ग्रेडर के खिलाफ  गोरेगांव  थाने में मामला दर्ज किया गया है.