Pune Rain

Loading

पुणे: मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक बुधवार रात पुणे, सातारा में बुधवार और गुरुवार को जमकर बेमौसम बारिश (Unseasonal Rains) हुई। बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बरसात हुई। पिंपरी (Pimpri) में तो ओले भी गिरे। जिसके कारके कारण वाई, जावली, सातारा  ग्रामीण इलाकों में पेड़-पौधे धराशायी हो गए। इस बेमौसम बारिश से किसानों (Farmers)को भी नुकसान (Loss) हुआ है। 

इसमें बागवानी खेती, ज्वार,गेंहू की फसलों का नुकसान हुआ है। कई जगहों पर ज्वारी और गेंहू की रोपाई के फसल खराब हो गए। लोनवाडी परिसर में किसान के घरों के टीन की पत्रे उड़ गए। किसानों के हरे मक्के की फसलों का नुकसान हुआ हैं। किसानों ने जल्द ही पंचनामा करने की मांग की है। मौसम विभाग ने दो दिन और बादल छाए रहने और बारिश का अनुमान जताया है।

जलवायु परिवर्तन के कारण मार्च में बारिश का Orange Alert

मौसम विभाग द्वारा अगले कुछ दिनों तक राज्य में बारिश की भविष्यवाणी की गई है।राज्य के विभिन्न भागों में तेज आंधी तूफान, बिजली और भारी बारिश की भविष्यवाणी पुणे मौसम विभाग की ओर से की गई है। मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और मराठवाड़ के क्षेत्रों में यह भविष्यवाणी की गई है। जिसके कारण किसानों को भारी नुकसान का होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। 

13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

राज्य के 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है  इन जिलों में  छत्रपति संभाजी नगर, पुणे, अहमदनगर, नाशिक, जलगाव, बुलढाणा, अकोला, वाशिम, अमरावती, नागपुर, यवतमाल, नागपुर, चंद्रपुर, गढ़चिरोली आदि शामिल हैं। ऐसी जानकारी  पुणे मौसम विभाग के  विशेषज्ञ  के. एस. होसालीकर ने जारी किया है। इन जिलों में गुरुवार और शुक्रवार को मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाया गया है। इसके चलते लोगों से जब तक जरूरी न हो अपने घरों से बाहर न निकलें, ऐसी सूचना जारी की गई है।

शुक्रवार को ऑरेंज अलर्ट जारी

शुक्रवार 17 मार्च को 9 जिलों के लिए  ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें  अहमदनगर, परभणी, हिंगोली, यवतमाल, नागपुर, चंद्रपुर, भंडारा, गोंदिया, गढ़चिरौली जिला शामिल हैं।  शनिवार 18 मार्च  को  राज्य में बादल छाए रहेंगे ऐसा अनुमान मौसम विभाग ने जताया हैं।