Hemant Patil

Loading

मुंबई: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) को लेकर आंदोलनकारियों ने अपना मोर्चा खोल दिया है। मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे आमरण अनशन पर बैठ गए है। इस बीच हिंगोली से शिंदे गुट के सांसद हेमंत पाटिल (Hemant Patil) ने मराठा आरक्षण की मांग को लेकर राज्य में चल रहे आंदोलन के समर्थन करते हुए सांसदी से इस्तीफा दे दिया है। मराठा आरक्षण के मुद्दे पर पाटिल ने रविवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को अपना इस्तीफा भेज दिया। 

शिंदे गुट के नेता ने रविवार को पोफाली कारखाना इलाके में आंदोलन कर रहे मराठा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान हेमंत पाटिल ने लोकसभा अध्यक्ष को संबोधित करते हुए एक पत्र लिखा। अपने पत्र में हेमंत पाटिल ने लिखा, “मराठा आरक्षण का मुद्दा कई वर्षों से प्रलंबित है। आरक्षण को लेकर समाज की भावना बहुत आक्रामक है। मैं मराठा समाज और किसानों के लिए लड़ने वाला कार्यकर्ता हूं। आरक्षण के मुद्दे पर मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं।”

मराठा आरक्षण की मांग कर रहे कार्यकर्ता मनोज जरांगे दोबारा आमरण अनशन पर बैठ गए है। आज उनके अनशन का पांचवा दिन है। बताया जा रहा है कि उनकी तबियत बिगड़ती जा रही है। इससे पहले आंदोलनकर्ता ने शिंदे सरकार को 40 दिन का समय दिया था। हालांकि, राज्य सरकार की और से कुछ कदम नहीं उठाने के बाद आंदोलनकर्ता आमरण अनशन पर बैठ गए है।