File Photo
File Photo

    Loading

    मुंबई: एक बड़ी खबर के अनुसार दिल्ली एनसीबी एसआईटी (SIT) की टीम ड्रग्स-ऑन-क्रूज़ मामले (Drugs-on-Cruise Case) में  नवी मुंबई के बेलापुर आरएएफ कैंप में आर्यन खान के बयान की रिकॉर्डिंग कर रही है। यह जानकारी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एएनआई को दी। 

    बता दें कि, क्रूज़ ड्रग्स केस में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को एनसीबी ने अरेस्ट किया था। उनकी ज़मानत पहले मुंबई की निचली अदालत और बाद में सेशंस कोर्ट ने रिजेक्ट कर दी थी। इसके बाद आर्यन खान ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया था। आर्यन कई दिनों तक मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद रहे थे। 

    ज्ञात हो कि आर्यन को एनसीबी ने 3 अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज से हिरासत में लिया था। आर्यन के साथ उनके दोस्त अरबाज़ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को एनसीबी ने ड्रग्स के साथ हिरासत में लिया था बाद में इन्हे अरेस्ट कर लिया गया था। आर्यन पर ड्रग्स लेने के आरोप लगे हैं। एनसीबी हिरासत ख़त्म होने के बाद आर्यन को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। जिसके बाद से ही वे जेल में बंद हैं।