helicopter
Pic: Social Media/ Reprsentative Image

Loading

नई दिल्ली/मुंबई. एक बड़ी खबर के अनुसार, भारतीय नौसेना (Indian Navy) के ध्रुव हेलीकॉप्टार ने मुंबई तट से दूर अरब सागर में एक इमरजेंसी लैंडिंग की है। इस जहाज से क्रू को बचा लिया गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। 

मामले पर भारतीय नौसेना के मुताबिक, भारतीय नौसेना एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) ने मुंबई से अपनी नियमित उड़ान भरी थी। इस दौरान यह तट के पास एक दुर्घटना का शिकार हो गया। वहीं तत्काल खोज और बचाव अभियान की वजह से नौसेना के गश्ती जहाज ने चालक दल के तीन सदस्यों की सुरक्षित बचा लिया। फिलहाल घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। घटना के विवरण का इंतजार है।