Dhulia Crime

    Loading

    धुलिया: अमलनेर पुलिस की हिरासत से फरार आरोपी को धूलिया तहसील पुलिस (Dhulia Tehsil Police) ने फागना (Phagna) से गिरफ्तार (Arrested) किया है। थाना प्रभारी अधिकारी दत्तात्रय शिंदे (Dattatraya Shinde) ने मात्र 12 घंटे में भगोड़े आरोपी को धर दबोचा हैं। 

    पुलिस ने फरार आरोपी राजेश एकनाथ निकुंभ अमलनेर जिला जलगांव  के रूप 2 नामजद किया है। पुलिस के अनुसार राजेश की पेशी अमलनेर न्यायालय में थी। इसी दौरान वह पुलिस हिरासत से फरार हो गया था।जिसकी शिकायत अमलनेर थाने में दर्ज कराई गई थी।

    फागना में छिपा था आरोपी

    तालुका थाना प्रभारी  निरीक्षक दत्तात्रेय शिंदे को सूचना मिली कि आरोपी फागने इलाके में आया है। उनके मार्गदर्शन में खोज दल के अधिकारियों ने जाल बिछाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आगे की कार्रवाई के लिए अमलेनार पुलिस को सौंप दिया गया हैं। यह कार्रवाई विशेष पुलिस महानिरीक्षक बीजी शेखर पाटिल, पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार पाटिल, अपर पुलिस अधीक्षक  प्रशांत बच्छाव, उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रदीप मैराले, निरीक्षक दत्तात्रय शिंदे के  मार्गदर्शन में पुलिस  उपनिरीक्षक सागर काले, सुनिल विंचुरकर, प्रविण पाटिल, अविनाश गहीवड ने की है।