
धुलिया : कलेक्टर जलज शर्मा (Collector Jalaj Sharma) ने हड़ताल (Strike) में शामिल कर्मचारियों (Employees) को जारी किया सार्वजनिक नोटिस (Notice)। उन्होंने कहा कि कर्मी काम पर लौट आएं कार्य सुचारु संचालन के लिए उपस्थित होने का अनुरोध किया है। चेतावनी दी है कि कार्य पर उपस्थित नहीं होने वाले कर्मचारियों पर अनुशासन भंग की करवाई की जाएगी।
प्रदेश के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के सरकारी कर्मचारी 14 मार्च 2023 से राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जिले में हुई इस हड़ताल में तीसरी और चौथी श्रेणी कर्मचारी भी शामिल हुए हैं। इससे सरकारी कामकाज को सुचारू रूप से चलाने में मुश्किलें पैदा हो रही हैं। इसके लिए जिला कलक्टर जलज शर्मा ने हड़ताल में भाग लेने वाले सभी तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सार्वजनिक नोटिस जारी कर काम पर उपस्थित होने की अपील की है।
हड़ताल में शामिल कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जाएगा
कलेक्टर शर्मा ने नोटिस में कहा कि हड़ताल में भाग लेकर कार्यालय का उल्लंघन करने का उनका कृत्य महाराष्ट्र सिविल सेवा आचरण नियम, 1979 के अनुसार हैं, इसलिए वह अनुशासनात्मक कार्रवाई के हकदार हैं। सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल में शामिल कर्मियों को वेतन नहीं दिया जाएगा। अवधि को अवैतनिक के रूप में गिना जाएगा।
डीएम ने कहा कि कार्य अवधि के दौरान हड़ताल में भाग लेने पर सेवा काल खण्डित माना जाएगा। हड़ताल खत्म कर नियमित कर्तव्यों में भाग ले और सरकारी काम को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करे इस तरह का अनुरोध कलेक्टर शर्मा ने कर्मियों से किया है।