Fir
File - Photo

    Loading

    जलगांव. बोदवड़ शहर (Bodvad City) में हाल ही में युवा कांग्रेस (Youth Congress) के जिला अध्यक्ष (District President) हितेश पाटिल (Hitesh Patil) और कृषि उपज मंडी समिति के निदेशक रामदास पाटिल के बीच कहासुनी हो गई। शनिवार शाम को हुई इस घटना को लेकर शहर के थाने में एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    नगर पंचायत चुनाव के मद्देनजर शहर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक रामदास पाटिल के बारे में अकबर जलील मुल्तानी को हितेश पाटिल द्वारा अभद्र भाषा में दिए गए बयान पर रामदास पाटिल और हितेश पाटिल में अनबन

    सुलह के प्रयास विफल

    इस दौरान जिला बैंक की निदेशक रोहिणी खडसे ने थाने पहुंचकर थाना निरीक्षक राहुल गायकवाड़ से मामले की चर्चा की। पुलिस इंस्पेक्टर राहुल गायकवाड़ के कमरे में हितेश पाटिल और रामदास पाटिल में सुलह का प्रयास किया गया। लेकिन सुलाह ना हो सकी, इसकी विफलता के कारण दोनों ने एक दूसरे पर विरोधाभासी शिकायत दर्ज की है। देर रात तक दोनों गुटों के करीब 200 कार्यकर्ता जुटे रहे। गट नेता कैलाश चौधरी, पार्षद दीपक झांबाद, पंचायत समिति सभापती किशोर गायकवाड़ और गणेश पाटिल उपस्थित थे।

    कई कार्यकर्ता मौजूद थे

    जिला अध्यक्ष हितेश पाटिल ने थाना में आकर लिखित जवाब दिया। रात 9 बजे जब निदेशक रामदास पाटिल और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष रवींद्र पाटिल ने उनसे जवाब मांगा तो दोनों में और जुबानी बहस हो गई। लेकिन तब तक अपराध दर्ज हो चुका था। इस अवसर पर किशोर गायकवाड़, उद्धव पाटिल, मधुकर राणे, गजानन खोडके, दीपक माली, हर्षल बडगुजर, प्रदीप बडगुजर, बालू पाटिल, रवि खेवलकर और कई कार्यकर्ता मौजूद थे।