Constituent army half-naked movement regarding many problems of Bhusaval city

    Loading

    भुसावल. शहर की कई सारी समस्याओं को लेकर संविधान सेना (Constitution Army) के संस्थापक अध्यक्ष जगन सोनवणे के नेतृत्व में अर्धनग्न आंदोलन (Half-Naked Movement) किया गया। सोमवार शाम साढ़े छह बजे शहर के कुछ इलाकों से गुजरते हुए नारेबाजी की गई। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर हालत को काबू में किया। अर्धनग्न प्रदर्शन करने वालो को पुलिस ने मौके पर हिरासत में ले लिया। पुलिस देर तक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में थी।

    प्रदर्शनकारी घोषणाएं कर रहे थे की मांगें पूरी करो नहीं तो कुर्सी छोड़ो, शहर का विकास करो, शहर की सड़के जल्दी से बनाओ, दीपनगर बिजली प्लांट में स्थानिक लोगों को नौकरी दो और मजदूरों को वेतन देना चाहिए। इत्यादि मांगो को लेकर संविधान सेना के सदस्यो ने शहर में अर्धनग्न मोर्चा निकाला। बस स्टैंड, बाजारपेठ थाने के रास्ते ठाणे पुलिस सीमा पर प्रदर्शनकारियों के पहुंचने के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। देर रात तक अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी।

    पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता थे उपस्थित

    संविधान सेना के संस्थापक अध्यक्ष जगन सोनवणे, पूर्व नगर सेविका पुष्पा जगन सोनवणे, पीआरपी उत्तर महाराष्ट्र प्रमुख राकेश बागान, पीआरपी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला प्रमुख आरिफ शेख, श्री छत्रपति सेना जिला प्रमुख गोपी साली, फेकरी उप पंच सुनील ठाकुर, राष्ट्रीय मजदूर सेना जिला उपाध्यक्ष गजानन चारहाटे, राष्ट्रीय मजदूर सेना जिला प्रमुख हरीश सुरवाड़े, जिला महासचिव चंदू पहलवान, भारतीय ओड़बासम क्रांति जिला अध्यक्ष जयराम भार्गव, भारतीय टीपू सुल्तान सेना के जिला प्रमुख इरफान शेख, संविधान सेना युवा जिला प्रमुख राहुल सालुंखे, भारतीय जय सेवालाल सेना, युवा जिलाध्यक्ष श्रीराम राठौड़, सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

    इस बीच बाजारपेठ पुलिस में बीती देर रात पूर्व पार्षद जगन सोनवणे, पूर्व पार्षद पुष्पा जगन सोनवणे और अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ कोविड नियमों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया।