abhijeet raut

Loading

जलगांव. भारतीय गणतंत्र दिवस (Republic Day) की 71वीं वर्षगांठ परेड ग्राउंड (parade ground) पुलिस मुख्यालय जलगांव (Police Headquarters Jalgaon) में मनाई जाएगी। मुख्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन  26 जनवरी की सुबह 9.15 बजे किया गया है। परेड ग्राउंड पुलिस मुख्यालय जलगांव में जल आपूर्ति मंत्री गुलाबराव पाटिल के हाथों मुख्य ध्वजारोहण होगा।

इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ मुख्य रूप से स्वतंत्रता सेनानी, शहीद सैनिकों के माता-पिता, पत्नी, कोरोना योद्धा डॉक्टर्स, सफाई कर्मचारी, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। समारोह में कोरोना नियमों के अनुसार उपस्थित रहने की अपील जिला अधिकारी अभिजीत राउत ने की है।

प्रभात फेरी एवं अन्य कई कार्यक्रमों पर रोक

डिप्टी कलेक्टर राहुल पाटिल ने कहा है कि 26 जनवरी 2021 को सुबह 8.30 से 10.00 बजे के बीच कोई भी ध्वजारोहण या अन्य कोई सरकारी या अर्ध-सरकारी समारोह आयोजित न करे,  यदि कोई कार्यालय या संगठन अपना स्वयं का ध्वज फहराना चाहता है तो उन्हें सुबह 8.30 बजे से पहले या सुबह 10.00 बजे के बाद करने के निर्देश दिये गए हैं। कोरोना वायरस की व्यापकता को ध्यान में रखते हुए, सभी के लिए मास्क का उपयोग करना अनिवार्य है। सुबह की प्रभात फेरी के साथ ही, सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलों का आयोजन नहीं किया जाए।  इस तरह के आदेश जिला प्रशासन ने पारित किए हैं।